Moral Short Stories

जीवन का आनंद – Short Moral Story In Hindi

jeevan-ka-aanand-short-moral-story-in-hindi
Written by Abhishri vithalani

जीवन का आनंद – Short Moral Story In Hindi

जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए। कुछ लोग खुश रहने के लिए बड़ी सफलता या समय का इंतज़ार करते है पर ऐसा करने से समय से साथ हम बूढ़े होते जाते है और फिर अपने जीवन का असली आनंद नहीं उठा पाते है। इसलिए हमें हमेशा खुश ही रहना चाहिए। इस कहानी (जीवन का आनंद – Short Moral Story In Hindi) में उसी के बारे में बताया गया है।

बहुत समय पहले कि बात है। जब सिकंदर अपनी शक्ति के बल पर दुनिया भर में राज करने लगा था तो उसे अपनी ताकत पर इतना गुमान होने लगा था कि अब वह अमर होना चाहता था।

उसने पता लगाया कि कही ऐसा जल है जिसे पीने से व्यक्ति अमर हो सकता है। देश – दुनिया में भटकने के बाद आख़िरकार सिंकंदर ने उस जगह को खोज लिया जहा पर उसे अमृत प्राप्त हो सकता था।

वह एक पुरानी गुफा थी जहा पर कोई आता – जाता नहीं था। देखने में वह बहुत डरावनी लग रही थी लेकिन सिकंदर ने एक जोर कि सांस ली और गुफा में प्रवेश कर गया। वहा पर उसने देखा कि गुफा के अंदर एक अमृत का झरना बह रहा है।

उसने जल पीने के लिए हाथ बढ़ाया ही था कि एक कौवे कि आवाज आई। कौवा जोर से बोला – ठहर! रुक जा यह भूल मत करना! सिकंदर ने कौवे कि तरफ देखा.. वह बड़ी ही दयनीय अवस्था में था, वह अँधा भी हो गया था। बस कंकाल मात्र ही शेष रह गया था।

सिकंदर ने कहा – तू कौन होता है मुझे रोकने वाला? मै पूरी दुनिया को जीत सकता हू तो यह अमृत पीने से मुझे तू कैसे रोकता है? तब कौवे ने आँखों से आंसू टपकाते हुए बोला कि मै भी अमृत कि तलाश में इस गुफा में आया था। और मैंने जल्दबाजी में अमृत पी लिया।

अब में भी कभी मर नहीं सकता, पर अब मै मरना चाहता हू लेकिन मर नहीं सकता। देख लो मेरी हालत! कौवे की बात सुनकर सिकंदर देर तक सोचता रहा। सोचने के बाद फिर बिना अमृत पीए ही चुपचाप गुफा से बाहर वापस लौट आया।

सिकंदर समझ चूका था की जीवन का आनंद उस समय तक ही रहता है जब तक हम उस आनंद को भोगने की स्थिति में होते है।

Moral : जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए। हमें कभी भी खुश रहने के लिए बड़ी सफलता या समय का इंतज़ार नहीं करना चाहिए क्योकि समय से साथ हम बूढ़े होते जाते है और फिर अपने जीवन का असली आनंद नहीं उठा पाते है।

अगर आपको हमारी Story (जीवन का आनंद – Short Moral Story In Hindi) अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये और Comment में जरूर बताइये की कैसी लगी हमारी Story।

About the author

Abhishri vithalani

I am a Hindi Blogger. I like to write stories in Hindi. I hope you will learn something by reading my blog, and your attitude toward living will also change.

Leave a Comment