Moral Short Stories

मूर्खो का राज्य – Short Moral Story In Hindi 

moorkho-ka-raajy-short-moral-story-in-hindi
Written by Abhishri vithalani

मूर्खो का राज्य – Short Moral Story In Hindi

जहा ज्ञानी, विद्वानों व् बुद्धिमानो को उचित सम्मान व् आदर नहीं मिलता वहा कभी विकास नहीं हो सकता। इस कहानी (मूर्खो का राज्य – Short Moral Story In Hindi ) में यही बताया गया है।

प्राचीनकाल की बात है। एक राज्य के राजा की मृत्यु के पश्चात् उसका मूर्ख पुत्र गद्दी पर बैठा। इस प्रकार उस राज्य पर एक मूर्ख राजा का शासन हो गया। उस मूर्ख राजा को विद्वानों व् बुद्धिमानो से नफरत थी।

राजा मूर्ख होने के साथ – साथ क्रूर भी था। उसने सभी बुद्धिमान मंत्री, सेनापति और सभासदो का निरादर करके राज्य से निकाल दिया और चापलूस व् मूर्ख सभासद रख लिए।

उस राजा के राज्य में बुद्धिमान व् ज्ञानीजनों का निरादर किया जाने लगा। जो भी कोई ज्ञानी सिद्ध होता, राजा के सभासद उसे अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते थे।

इस कारण उस राज्य में अन्य राज्यों के पंडित व् ज्ञानी आते ही नहीं थे और वहा किसी प्रकार की बौद्धिक चर्चाएं नहीं होती थी। अगर कोई ऋषि – मुनि उस राज्य से होकर गुजरता तो उसे अपमानित करके निकाल दिया जाता।

उस राजा की प्रजा भी राजा के कोप के डर से मूर्ख बनकर रहती। अगर कोई व्यक्ति विद्वान सिद्ध होता तो उसे नगर से निकालकर जंगल में भेज दिया जाता।

इस प्रकार उस राज्य के सताए हुए विद्वान लोग जंगल में रहने को विवश हो गए। एक बार कोई सिद्ध महात्मा उस जंगल में से होकर गुजरे। राजा द्वारा सताए हुए विद्वान् लोगो ने महात्मा को देखा और उनको प्रणाम किया।

विद्वान लोगो ने महात्मा को अपनी दुखभरी कहानी बताई और माहत्मा से इसका समाधान पूछा। महात्मा अंतयार्मी थे। उन्होंने कुछ क्षण अपनी आँखे बंद की और फिर पुन: आँखे खोलकर बोले, जिस राज्य में मूर्ख राजा, मूर्ख सभासद और सिर्फ मूर्खो का ही निवास होगा, उस राजा व् राज्य का पतन सुनिश्चिंत है।

आपके पडोसी राज्य के राजा को यह पता लग गया है की आपके राज्य में सिर्फ मूर्ख लोग ही रह गए है और मूर्खो को युध्द में आसानी से हराया जा सकता है।

इसलिए वह जल्द आपके राज्य पर आक्रमण करके इस मूर्ख राजा का अंत कर देगा। पडोसी राज्य का राजा अत्यंत बुद्धिमान है। अत: उसके शासनकाल में आपको उचित सम्मान मिलेगा।

Moral : जहा ज्ञानी, विद्वानों व् बुद्धिमानो को उचित सम्मान व् आदर नहीं मिलता वहा कभी विकास नहीं हो सकता। बुद्धि बल सभी प्रकार के बलों में श्रेष्ठ माना गया है क्योकि बुद्धि ही जटिल समस्याओ का समाधान करती है। विद्वान समाज को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते है। इसलिए किसी भी देश के शासक को अपने देश के विद्वानों को उचित आदर सम्मान देना चाहिए।

अगर आपको हमारी Story ( मूर्खो का राज्य – Short Moral Story In Hindi ) अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये और Comment में जरूर बताइये की कैसी लगी हमारी Stories ।

About the author

Abhishri vithalani

I am a Hindi Blogger. I like to write stories in Hindi. I hope you will learn something by reading my blog, and your attitude toward living will also change.

Leave a Comment