बंधन – Short Inspiring Story In Hindi
कई बार ऐसा होता है की हमारे विचारो को भी हममे रूचि नहीं होती है। हम ही उसे पकड़ के रखते है। हमें हमारे दिमाग मे से फालतू के विचारो को निकाल देना चाहिए तभी हम अपने दिमाग का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। जब हम हमारे फालतू के विचारो मे रूचि लेना बंध कर देते है तो वह भी हमारे दिमाग मे से भाग निकलते है। इस कहानी (बंधन – Short Inspiring Story In Hindi) मे एक उदाहरण के माध्यम से उसी के बारे मे बात की गयी है।
एक गुरु अपने शिष्य के साथ नगर के बाजार से जा रहे थे। शिष्यों को सिखाने का उनका एक अलग ही तरीका था। वहा एक आदमी अपनी गाय को रस्सी के सहारे घिसट रहा था। गुरु ने उस आदमी से रुकने के लिए कहा और अपने शिष्यों को आदमी और गाय के चारो ओर घेरा बनाकर खड़े होने के लिए कहा।
वह आदमी रुक गया। अब गुरूजी ने अपने शिष्यों से पूछा की बताओ कौन किससे बंधा है? यह गाय इस आदमी से बंधी है या फिर ये आदमी इस गाय से बंधा है?
शिष्यों ने तुरंत जवाब दिया की गाय इस आदमी से बंधी है। आदमी इस गाय का मालिक है, वह रस्सी पकडे हुए है, वह जहा जाता है गाय को उसके पीछे चलना पड़ता है। वह मालिक है और गाय गुलाम है।
अपने शिष्यों की बात सुनने के बाद गुरु ने अपनी कैची निकाली और रस्सी को काट दिया। जैसे ही गुरु ने रस्सी काटी गाय भाग निकली। गाय भागने लगी इस वजह से वो आदमी गाय को पकड़ने के लिए उस गाय के पीछे भागा।
- व्यक्ति की असलियत – Short Moral Story In Hindi
- संत और जिज्ञासु व्यक्ति – Very Short Moral Story In Hindi
- जीवन का आनंद – Short Moral Story In Hindi
- सजा से बड़ा ज्ञान – Short Moral Story In Hindi
गुरु ने अपने शिष्यों से कहा, अब देखो अब क्या हो रहा है! अब तुम देखो की मालिक कौन है। इस गाय को तो इस आदमी मे जरा सी भी दिलचस्पी नहीं है, वह तो भाग रही है।
गुरु ने समझाते हुए अपने शिष्यों से कहा की यह मात्र पशुओ की बात नहीं है। यह दिमाग का मामला है। आपके विचारो को भी आपमें रूचि नहीं है। आप ही उन्हें पकडे रखने मे जी – जान लगाए बैठे है। जब आप अपने फालतू विचारो मे रूचि लेना बंध कर देते है तो वह भी भाग निकलते है।
लोग पूछते है की इस पागल मन को कैसे रोका जाए? मे कहता हू मन को रोकने की जरुरत नहीं है, बस इस पर से ध्यान हटाना है। फालतू विचारो पर ध्यान देना छोड़ दे तो वह खुद ही चले जाते है।
अगर आपको हमारी Story (बंधन – Short Inspiring Story In Hindi) अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी Share कीजिये और Comment में जरूर बताइये की कैसी लगी हमारी Story।